ऑनलाइन मेण्टरशिप हर दिन मार्गदर्शन, हर दिन पढ़ाई!

Package Thumbnail

कार्यक्रम के विषय में:—

घर से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन मेण्टरशिप कार्यक्रम। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिदिन के अध्ययन में अभ्यर्थियों की सहायता करना एवं उन्हें परीक्षा सम्बन्धी नियमित मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि उनकी तैयारी निरन्तर एवं सही दिशा में चलती रहे। यह कार्यक्रम हमारे DAILY DOSE कार्यक्रम के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है। इसमें एक ऑडियो लेक्चर तथा मुख्य परीक्षा एवं प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न शामिल होते हैं।


कार्यक्रम की विशेषताएँ

इस कार्यक्रम की तीन प्रमुख विशेषताएँ हैं—

तैयारी की निरन्तरता

इस कार्यक्रम में प्रत्येक माह और प्रतिदिन का एक निश्चित पाठ्यक्रम होता है तथा इसी आधार पर आपको हर दिन कुछ Tasks दिये जाते हैं। इसलिए यह आपकी तैयारी की निरन्तरता सुनिश्चित करता है।

नियमित अभ्यास

आपको प्रतिदिन मुख्य परीक्षा एवं प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न दिये जाते हैं जिससे आपको न केवल चीजों की बेहतर समझ (Concept Clarity) मिलती है बल्कि आपकी तैयारी की धार भी तेज होती जाती है।

नियमित मूल्यांकन

आप कब पढ़ रहे हैं कब नहीं पढ़ रहे हैं, कितनी गम्भीरता से पढ़ रहे हैं, इन सब चीजों का मूल्यांकन हमारा सिस्टम नियमित रूप से करता रहता है। वह आपको प्रत्येक माह की एक समीक्षा रिपोर्ट तैयार करके देता है।


मेण्टरशिप के प्रकार

हमारा मेण्टरशिप कार्यक्रम निम्नलिखित दो प्रकार से संचालित होता है—

  1. Active Mentorship
  2. Passive Mentorship

Active Mentorship

Active Mentorship में आपका मेण्टर सक्रिय रूप से आपके व्यक्तिगत (one-to-one) सम्पर्क में रहता है। यह मेण्टरशिप केवल चुने हुए अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होती है। इसके लिए आपको Passive Mentorship में नियमित रहकर, अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

Passive Mentorship

Passive Mentorship में आप वेबसाइट के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। यह एक सामूहिक (Collective) रूप से चलने वाला, प्रतिदिन का कार्यक्रम है। Active Mentorship हेतु चुने जाने के लिए, इस (Passive) मेण्टरशिप में आपके प्रदर्शन का रिकॉर्ड देखा जाता है।


पूरे वर्ष के लिए ऑडियो लेक्चर के मुख्य विषय

पूरे वर्ष में, प्रत्येक माह के लिए ऑडियो लेक्चर का एक मुख्य विषय तय होता है। विवरण इस प्रकार है—

क्र. माह मुख्य विषय
1. जनवरी
  • विश्व का भूगोल
2. फरवरी
  • भारत का भूगोल
3. मार्च
  • पर्यावरणीय पारिस्थितिकी एवं जैव-विविधता
4. अप्रैल
  • अर्थव्यवस्था एवं विकास
5. मई
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
6. जून
  • भारतीय समाज
  • सामाजिक न्याय
7. जुलाई
  • नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि
8. अगस्त
  • विश्व का इतिहास
  • अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध
9. सितम्बर
  • भारत की आन्तरिक सुरक्षा
  • आपदा प्रबन्धन
10. अक्टूबर
  • प्राचीन भारत का इतिहास
  • मध्यकालीन भारत का इतिहास
  • भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत
11. नवम्बर
  • आधुनिक भारत का इतिहास
12. दिसम्बर
  • भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन प्रणाली

विषयों का उपरोक्त क्रम, सिविल सेवा परीक्षा के सत्रों (प्रारम्भिक तथा मुख्य परीक्षा) एवं विषयों के परस्पर सम्बन्ध को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


प्रत्येक माह के निर्धारित लक्ष्य

DAILY DOSE कार्यक्रम के माध्यम से आपको प्रतिमाह निम्नलिखित लक्ष्य प्रदान किये जाते हैं। आपको नियमित रूप से ये लक्ष्य पूर्ण करने होते हैं।

लक्ष्य (प्रतिमाह) विवरण
मुख्य विषय पर मार्गदर्शन 25+ ऑडियो लेक्चर्स
60+ प्रश्न (उत्तर लेखन हेतु) 3×20+ दिन
3 केस स्टडीज़ (PYQs) 3 शनिवार
1 निबन्ध 1 शनिवार
200+ MCQs (GS) 10×20+ दिन
40 MCQs (CSAT) 4 शनिवार

उपरोक्त लक्ष्य-निर्धारण योजना एक औसत योजना है। माह की स्थिति तथा त्यौहारों एवं अवकाशों के अनुसार इसे संशोधित अथवा समायोजित किया जा सकता है।


कृपया ध्यान दें!

Passive Mentorship में, मुख्य परीक्षा के किसी भी अभ्यास प्रश्न के उत्तर की जाँच हमारे द्वारा नहीं की जाती है। फिर भी, समय समय पर अच्छे उत्तर लेखन हेतु मार्गदर्शन अवश्य प्रदान किया जाता है।


अभ्यर्थी के दैनिक कार्य

इस मेण्टरशिप कार्यक्रम में रहते हुए, आपकी प्रतिदिन की सामान्य कार्यसूची कुछ इस प्रकार बनेगी—

सोमवार से शुक्रवार के कार्य

  1. अध्ययन कार्य: मुख्य विषय (नोट्स: 3-5 पेज)
  2. सिविल सेवा सम्पादकीय
  3. मेन्स प्रबोध (नोट्स: 1 पेज)
  4. प्रिलिम्स प्रबोध (नोट्स: 1 पेज)
  5. परीक्षा हेतु अभ्यास कार्य:
    • 3 प्रश्न: मुख्य परीक्षा (कोई 1 अनिवार्य)
    • 10 प्रश्न: प्रारम्भिक परीक्षा (GS)
  6. सिविल सेवा समाचार

शनिवार के कार्य

  1. अध्ययन कार्य: पुनरावृत्ति एवं छूटे हुए कार्य
  2. सिविल सेवा सम्पादकीय
  3. मेन्स प्रबोध (नोट्स: 1 पेज)
  4. प्रिलिम्स प्रबोध (नोट्स: 1 पेज)
  5. परीक्षा हेतु अभ्यास कार्य:
    • 1 प्रश्न: मुख्य परीक्षा (केस स्टडी / निबन्ध)
    • 10 प्रश्न: प्रारम्भिक परीक्षा (CSAT)
  6. सिविल सेवा समाचार

रविवार का अवकाश

रविवार को मेण्टरशिप कार्यक्रम का पूर्ण अवकाश रहता है। आप अपनी सुविधानुसार इस दिन का उपयोग कर सकते हैं।


आवेदन कैसे करें?

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होती है:—

  1. Web App इंस्टॉल करें।
  2. Web App से रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएँ।
    • अनुदेश पढ़ें।
    • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
    • रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें।
    • शुल्क भुगतान करें।
  3. सत्यापन करवाएँ।

Web App इंस्टॉल करें

Web App Install करने लिए निम्नलिखित विधि का अनुसरण करें—

  1. सर्वोत्तम अनुभव के लिए कृपया Google Chrome ब्राउज़र से इस वेबसाइट को खोलें।
  2. नीचे यदि Install the App बटन दिख रहा है तो उस पर क्लिक करें। ऐप इंस्टॉल हो जायेगा।
  3. यदि Install the App बटन नहीं दिख रहा है तो सम्भवतः Web App आपके मोबाइल-स्क्रीन पर उपलब्ध है। उसे खोलें।
  4. यदि मोबाइल-स्क्रीन पर App उपलब्ध नहीं है, तो इस Browser के Menu () से Add to Home Screen विकल्प पर क्लिक करके Install the App को चुनें।

रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएँ

App Install हो जाने के बाद आप अपने मोबाइल की होम स्क्रीन से इस App को खोलें और पुनः इसी पेज (Mentorship) पर आएँ। नीचे लगा यह Register Now बटन Active हो जाएगा।


Register Now »

रजिस्ट्रेशन पेज पर आपको निम्नलिखित चार चरण पूरे करने हैं—

  1. अनुदेश पढ़ें।
  2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  3. रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें।
  4. शुल्क भुगतान करें।

सत्यापन करवाएँ

शुल्क एवं सत्यापन सम्बन्धी समस्त जानकारी एवं प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन पेज पर उपलब्ध है।