डेली डोज़ डोज़ की दिनांक...
DAILY DOSE कार्यक्रम, IAS From Home का ऑनलाइन मेण्टरशिप कार्यक्रम है। घर से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को समर्पित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिदिन के अध्ययन में अभ्यर्थियों की सहायता करना एवं उन्हें परीक्षा सम्बन्धी नियमित मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि उनकी तैयारी निरन्तर एवं सही दिशा में चलती रहे। इस कार्यक्रम में एक ऑडियो लेक्चर तथा मुख्य परीक्षा एवं प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न शामिल होते हैं।
आज की विषयवस्तु
कार्यक्रम की संरचना
- एक ऑडियो लेक्चर
- विषयवस्तु का पूरा टैक्स्ट
- मुख्य परीक्षा: 3 अभ्यास प्रश्न
- प्रारम्भिक परीक्षा: 10 अभ्यास प्रश्न
वर्ष भर के निर्धारित विषय
| माह | मुख्य विषय |
|---|---|
| जनवरी |
|
| फरवरी |
|
| मार्च |
|
| अप्रैल |
|
| मई |
|
| जून |
|
| जुलाई |
|
| अगस्त |
|
| सितम्बर |
|
| अक्टूबर |
|
| नवम्बर |
|
| दिसम्बर |
|
आज का गृहकार्य (होमवर्क)
आज के लिए कोई गृहकार्य नहीं है। बस, डेली डोज़ कार्यक्रम के लिए एक रफ़ नोटबुक बना लें।
मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
नीचे दिये गये अभ्यास प्रश्न पिछले वर्षों में सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। यदि आपने इनमें से किसी एक प्रश्न का भी उत्तर लेखन अभ्यास किया है, तो इस Quiz के नीचे लगे बटन पर क्लिक करें। आपकी मासिक रिपोर्ट में यह अभ्यास जोड़ दिया जायेगा।
मुख्य परीक्षा (पिछले वर्षों में पूछे गये प्रश्न)
निम्नलिखित सभी प्रश्न सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पूछे गये थे।
- क्या आपको लगता है की वैश्वीकरण का परिणाम केवल आक्रामक उपभोक्ता संस्कृति ही है? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। [GS-I, 150 शब्द]
- भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में क्षमा करने की राष्ट्रपति की शक्ति की तुलना कीजिए तथा विषमताओं को स्पष्ट कीजिए। क्या दोनों देशों में इसकी कोई सीमाएँ हैं? 'अग्रिम माफी' क्या होती है? [GS-II, 150 शब्द]
- खनिज संसाधन देश की अर्थव्यवस्था के लिए आधारभूत हैं तथा इनका खनन द्वारा शोषण होता है। खनन को पर्यावरणीय आपदा क्यों समझा जाता है? खनन द्वारा पैदा होने वाली पर्यावरणीय आपदा को कम करने हेतु आवश्यक उपचारात्मक उपायों की व्याख्या कीजिए। [GS-III, 250 शब्द]
प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
इस प्रश्नावली में कुल 10 प्रश्न हैं, जो पिछले वर्षों में सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। गलत उत्तर पर एक तिहाई (⅓) ऋणात्मक मूल्यांकन किया जाएगा। न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
प्रारम्भिक परीक्षा (पिछले वर्षों में पूछे गये प्रश्न)
सूत्र पद्धति में लिखे गए प्राचीनतम धर्मशास्त्र पाठ
वेदों के प्राधिकार को अस्वीकार करने वाले दार्शनिक संप्रदाय
परिपूर्णताएँ जिनकी प्राप्ति से बोधिसत्व पथ प्रशस्त हुआ
आरंभिक मध्यकालीन दक्षिण भारत की शक्तिशाली व्यापारी श्रेणियाँ
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- 'पारमिता' का शाब्दिक अर्थ है 'दूर का किनारा या सीमा'। बौद्ध धर्म में इसका अर्थ है— 'पूर्णता' या 'पराकाष्ठा'।
- 'पारमिता' वे पूर्णताएँ हैं, जिन्हें एक बोधिसत्व को बुद्धत्व प्राप्त करने के लिए विकसित करना अनिवार्य होता है।
- इनमें शामिल हैं— दान, शील, शान्ति, वीर्य, ध्यान और प्रज्ञा।
उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका वर्णन किया गया है?
सवाना
विषुवतीय
मानसून
भूमध्यसागरीय
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
उपरोक्त विवरण 'विषुवतीय' या 'भूमध्यरेखीय' (Equatorial) जलवायु का है। यहाँ अत्यधिक गर्मी के कारण संवहनीय वर्षा (Convectional Rainfall) होती है। दोपहर तक वाष्पीकरण से काले कपासी मेघ बनते हैं और लगभग प्रतिदिन दोपहर बाद (4 बजे की वर्षा) गरज के साथ वर्षा होती है, जो जल्दी ही रुक भी जाती है।
- कथन-I
- कोविड विश्वमारी के बाद के हाल के विगत काल में, पूरे विश्व में अनेक केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ा दी थीं।
- कथन-II
- आमतौर पर केंद्रीय बैंक मानते हैं कि उनके पास बढ़ती हुई उपभोक्ता कीमतों का, मौद्रिक नीति के उपायों से, प्रतिकार करने की सामर्थ्य है।
उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है।
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं किन्तु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है।
कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है।
कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- कथन-I सही है क्योंकि महामारी के बाद मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व और RBI सहित कई केंद्रीय बैंकों ने 'रेपो दर' बढ़ाया था।
- कथन-II भी सही है और यह कथन-I की व्याख्या करता भी है क्योंकि केंद्रीय बैंक 'मौद्रिक नीति' की सहायता से बाजार में तरलता (नकदी की आपूर्ति) और कीमतों को नियंत्रित करते हैं।
- ये तत्त्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं।
- इन तत्त्वों में अन्तर्विष्ट उपबंध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एनफोर्सिएबल) नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
केवल I
केवल II
I और II दोनों
न तो I और न ही II
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- भारतीय संविधान के भाग-4 में वर्णित 'राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व (DPSP)' सामाजिक और आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य को निर्देशित करते हैं।
- अनुच्छेद 37 के अनुसार, ये तत्त्व न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (Enforceable) नहीं हैं। अर्थात इनके उल्लंघन पर न्यायालय में नहीं जाया जा सकता।
| क्र. | आर्द्रभूमि/झील | अवस्थान |
|---|---|---|
| I. | होकेरा आर्द्रभूमि | पंजाब |
| II. | रेणुका आर्द्रभूमि | हिमाचल प्रदेश |
| III. | रुद्रसागर झील | त्रिपुरा |
| IV. | सस्थाम्कोत्ता झील | तमिलनाडु |
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
केवल एक युग्म
केवल दो युग्म
केवल तीन युग्म
सभी चारों युग्म
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
केवल दो युग्म सही सुमेलित हैं।
- होकेरा (होकरसर) — जम्मू और कश्मीर (पंजाब नहीं)।
- रेणुका — हिमाचल प्रदेश (सही)।
- रुद्रसागर — त्रिपुरा (सही)।
- सस्थाम्कोत्ता — केरल (तमिलनाडु नहीं)।
- ऑस्ट्रिया
- बुल्गारिया
- क्रोएशिया
- सर्बिया
- स्वीडेन
उपर्युक्त में से कितने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के सदस्य देश हैं?
केवल तीन
केवल चार
केवल पाँच
सभी छः
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में वर्तमान में कुल 32 सदस्य देश हैं।
- बुल्गारिया (2004), क्रोएशिया (2009), उत्तरी मेसिडोनिया (2020), स्वीडन (2024) NATO के सदस्य हैं।
- ऑस्ट्रिया तथा सर्बिया NATO के सदस्य नहीं हैं।
- कथन-I
- अध्ययनों से सूचित होता है कि सीमेंट उद्योग से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में उसके 5% से अधिक का योगदान है।
- कथन-II
- सीमेंट का निर्माण करते समय चूना पत्थर में सिलिका-युक्त मृत्तिका मिलाई जाती है।
- कथन-III
- सीमेंट निर्माण हेतु क्लिंकर उत्पादन के दौरान चूना-पत्थर, चूना में बदल जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं।
कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन-I की व्याख्या करता है।
कथन-II और कथन-III में से केवल एक सही है तथा वह कथन-I की व्याख्या करता है।
न तो कथन-II और न ही कथन-III सही है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- सीमेंट उद्योग वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में लगभग 7% से 8% का योगदान देता है। अतः कथन-I सही है।
- सीमेंट बनाने के लिए चूना पत्थर में सिलिका-युक्त मृत्तिका (clay) मिलाई जाती है ताकि आवश्यक रासायनिक संरचना प्राप्त हो सके। किन्तु इससे कथन-I की व्याख्या नहीं होती।
- क्लिंकर (चूना पत्थर और मृत्तिका के मिश्रण से प्राप्त कंकड़नुमा पदार्थ) उत्पादन के दौरान, भट्टी में चूना पत्थर (CaCO3) गर्म होकर 'कैलसिनेशन' प्रक्रिया से गुजरता है और चूने (बिना बुझा - CaO) में बदल जाता है। इसी प्रक्रिया में CO2 गैस मुक्त होती है। यह कथन-I की व्याख्या है।
- चूना पत्थर— CaCO3 (कैल्शियम कार्बोनेट)
बिना बुझा चूना— CaO (कैल्शियम ऑक्साइड)
बुझा हुआ चूना— Ca(OH)2 (कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड)
- रॉयल इंडियन नेवी में गदर
- भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ
- द्वितीय गोल मेज सम्मेलन
उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम क्या है?
I—II—III
II—I—III
III—II—I
III—I—II
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
सही कालानुक्रम III—II—I है।
- द्वितीय गोल मेज सम्मेलन— सितंबर 1931.
- भारत छोड़ो आंदोलन— अगस्त 1942.
- रॉयल इंडियन नेवी में गदर (विद्रोह)— फरवरी 1946.
- बैटरी भंडारण
- बायोमास जेनरेटर
- ईंधन सेल
- रूफटॉप सौर प्रकाश-वोल्टीय यूनिट
उपर्युक्त में से कितने "वितरित ऊर्जा संसाधन" माने जाते हैं?
केवल एक
केवल दो
केवल तीन
सभी चार
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- वितरित ऊर्जा संसाधन (Distributed Energy Resources - DER) वे छोटी इकाइयाँ हैं जो मुख्य ग्रिड के बजाय, उपभोक्ता के निकट ही विद्युत उत्पादन या भंडारण करती हैं।
- बैटरी स्टोरेज, बायोमास जनरेटर, ईंधन सेल और रूफटॉप सोलर, ये सभी वितरित (विकेंद्रीकृत) ऊर्जा के स्रोत हैं।
भितरकणिका मैन्ग्रोव
चंबल नदी
पुलिकट झील
दीपोर बील
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- घड़ियाल केवल स्वच्छ जल वाली नदियों में पाए जाते हैं।
- चंबल नदी (राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य) घड़ियालों का सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख प्राकृतिक आवास है।
- Score: 0 out of 0.
| ❓ | Total Questions | 00 |
| ✍ | Attempted | 00 |
| ✅ | Correct Answers | 00 |
| ❌ | Wrong Answers | 00 |
| 🎯 | Accuracy | 00 |
| % | Percentage | 00 |
Date: --/--/----.