डेली डोज़ डोज़ की दिनांक...
DAILY DOSE कार्यक्रम, IAS From Home का ऑनलाइन मेण्टरशिप कार्यक्रम है। घर से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को समर्पित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिदिन के अध्ययन में अभ्यर्थियों की सहायता करना एवं उन्हें परीक्षा सम्बन्धी नियमित मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि उनकी तैयारी निरन्तर एवं सही दिशा में चलती रहे। इस कार्यक्रम में एक ऑडियो लेक्चर तथा मुख्य परीक्षा एवं प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न शामिल होते हैं।
आज की विषयवस्तु
[A] मुख्य परीक्षा में भूगोल
- विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।
(Salient features of world’s Physical Geography.) - विश्वभर के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों का वितरण जिसमें भारतीय उपमहाद्वीप सहित दक्षिण एशिया शामिल है।
(Distribution of key natural resources across the world including South Asia and the Indian Sub-continent.) - भारत सहित विश्व के विभिन्न भागों में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र के उद्योगों को स्थापित करने के लिए जिम्मेदार कारक।
(Factors responsible for the location of primary, secondary and tertiary sector industries in various parts of the world including India.) - भूकम्प, सुनामी, ज्वालामुखी हलचल, चक्रवात जैसी महत्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।
(Important phenomena such as Earthquake, Tsunami, Volcanic activity, Cyclone etc.) - भौगोलिक विशेषताएँ और उनकी अवस्थिति— अति-महत्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणी-जगत में परिवर्तन तथा इस प्रकार के परिवर्तनों का प्रभाव।
(Geographical features and their location— Changes in critical geographical features (including water-bodies and ice-caps) and in flora and fauna and the effects of such changes.)
[B] प्रारम्भिक परीक्षा में भूगोल
- भारत एवं विश्व भूगोल— भारत एवं विश्व का प्राकृतिक (भौतिक), सामाजिक, आर्थिक भूगोल
(Indian and World Geography— Physical, Social, Economic Geography of India and the World.)
आज का गृहकार्य (होमवर्क)
पिछले वर्षों में पूछे गये भूगोल खण्ड के अधिक से अधिक प्रश्नों को पढ़ें एवं उनको समझने का प्रयास करें।
ऐसा करने से आपको यह समझ में आयेगा कि भूगोल विषय की पढ़ाई
आपको किस प्रकार करनी है।
मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
नीचे दिये गये अभ्यास प्रश्न पिछले वर्षों में सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। यदि आपने इनमें से किसी एक प्रश्न का भी उत्तर लेखन अभ्यास किया है, तो इस Quiz के नीचे लगे बटन पर क्लिक करें। आपकी मासिक रिपोर्ट में यह अभ्यास जोड़ दिया जायेगा।
मुख्य परीक्षा (पिछले वर्षों में पूछे गये प्रश्न)
- 'बादल फटने' की परिघटना क्या है? व्याख्या कीजिए। [150 शब्द]
- जलवायु परिवर्तन और समुद्र स्तर में वृद्धि कई द्वीप-देशों के अस्तित्व को कैसे प्रभावित कर रही है? उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए। [150 शब्द]
- विश्व के अपतटीय (offshore) तेल भंडारों के वितरण का भौगोलिक स्पष्टीकरण दीजिए। वे तटवर्ती (onshore) तेल भंडारों से किस प्रकार भिन्न हैं? [250 शब्द]
प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
इस प्रश्नावली में कुल 10 प्रश्न हैं, जो पिछले वर्षों में सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। गलत उत्तर पर एक तिहाई (⅓) ऋणात्मक मूल्यांकन किया जाएगा। न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
प्रारम्भिक परीक्षा (पिछले वर्षों में पूछे गये प्रश्न)
- ब्राज़ील तट की प्राचीन शैलों की मेखला, पश्चिमी अफ्रीका तट की प्राचीन शैलों की मेखला से मिलती है।
- घाना के स्वर्ण-निक्षेप ब्राज़ील पठार से व्युत्पन्न होते हैं, जब ये दोनों महाद्वीप अगल-बगल अवस्थित होते हैं।
- यह ज्ञात है कि भारत के गोंडवाना अवसाद तंत्र के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्द्ध के छः विभिन्न भूखंडों में मिलते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
केवल I और III
केवल I और II
I, II और III
केवल II और III
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
उपरोक्त तीनों ही अल्फ्रेड वेगनर के महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त के पुख्ता प्रमाण हैं। तटों का साम्य (Jig-saw fit), स्वर्ण निक्षेपों का वितरण (Placer deposits) और टिलाइट (गोंडवाना अवसाद) इस सिद्धान्त की पुष्टि करते हैं।
- भूमध्यरेखा (इक्वेटर)
- कर्क रेखा
- मकर रेखा
- उत्तर ध्रुवीय (आर्कटिक) वृत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
केवल I
केवल II
III और IV
II और IV
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- सूर्य जिस गोलार्द्ध में होता है, उस गोलार्द्ध में (भूमध्यरेखा को छोड़कर) दिन की अवधि 12 घंटे से अधिक होती है।
- प्रत्येक वर्ष 21 जून को सूर्य, कर्क रेखा (23½°N) पर लम्बवत् चमकता है।
- कर्क रेखा और उत्तर ध्रुवीय (आर्कटिक) वृत्त, दोनों ही उत्तरी गोलार्द्ध के अन्तर्गत आते हैं।
- कथन-I
- भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर क्षोभमंडल की मोटाई, ध्रुवों की तुलना में बहुत अधिक है।
- कथन-II
- भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर, प्रबल संवहनी धाराओं द्वारा ऊष्मा को अधिक ऊँचाई तक ले जाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है।
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या "नहीं" करता है।
कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है।
कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- भूमध्यरेखा पर अत्यधिक सौर तापन के कारण संवहनी धाराएँ (ऊर्ध्वाधर गति) वायु को 15-18 किमी की ऊँचाई तक धकेल देती हैं। अतः यहाँ क्षोभमंडल (Troposphere) की ऊँचाई (मोटाई) अधिक है।
- ध्रुवों पर यह मोटाई केवल 8 किमी के आसपास होती है।
कोरिऑलिस बलके संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं? [IAS 2024]
- यह पवन वेग की वृद्धि के साथ बढ़ता है।
- यह ध्रुवों पर सर्वाधिक है और भूमध्यरेखा (इक्वेटर) पर विद्यमान नहीं होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
केवल I
केवल II
I और II दोनों
न तो I और न ही II
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन (Rotation) के कारण गतिशील वस्तुओं (जैसे पवन या समुद्री धाराएँ) पर लगने वाले एक आभासी विक्षेपण बल को 'कोरिऑलिस बल' कहते हैं। यह बल वस्तुओं की वास्तविक गति की दिशा को विक्षेपित (Deflect) कर देता है।
इसके सन्दर्भ में, दिये गये दोनों कथन सही हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा उस क्षेत्र को द्योतित करता है?
अमेज़न बेसिन
कांगो बेसिन
किकोरी बेसिन
रियो डे ला प्लाटा बेसिन
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
पीट-भूमि वह आर्द्र/जल-संतृप्त क्षेत्र है, जहाँ दीर्घकाल में अधूरा विघटित वनस्पति पदार्थ एक मोटी परत (पीट) के रूप में जमा हो जाता है।
- विश्व का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय पीट-भूमि (Peatland) क्षेत्र, मध्य अफ्रीका के
कांगो बेसिन
में स्थित है, जिसेकुवेट सेंट्रल (Cuvette Centrale)
के नाम से जाना जाता है। - यह क्षेत्र लगभग 1.45 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसमें भारी मात्रा में कार्बन संचित है (लगभग 30 गीगाटन), जो लगभग तीन वर्षों के वैश्विक उत्सर्जन के बराबर है।
- इस पीट-भूमि का विनाश बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त कर सकता है, जोकि वैश्विक जलवायु के लिए गंभीर खतरा है।
| क्र. | क्षेत्र | पर्वत शृंखला का नाम | पर्वत का प्रकार |
|---|---|---|---|
| I. | मध्य एशिया | वॉसजेस | वलित पर्वत |
| II. | यूरोप | आल्प्स | भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत |
| III. | उत्तर अमेरिका | अप्लेशियन | वलित पर्वत |
| IV. | दक्षिण अमेरिका | एंडीज़ | वलित पर्वत |
उपर्युक्त सूचना में से कितनी पंक्तियाँ सही सुमेलित हैं?
केवल एक
केवल दो
केवल तीन
सभी चार
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- वॉसजेस: यह न तो मध्य एशिया में स्थित है और न ही वलित पर्वत है। यह फ्रांस (यूरोप) में स्थित एक भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत है।
- आल्प्स: यूरोप में अवस्थित है किन्तु भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत नहीं है। यह एक नवीन वलित पर्वत है।
- अप्लेशियन: उत्तरी अमेरिका के पूर्वी किनारे पर फैला हुआ प्राचीन वलित पर्वत है।
- एंडीज़: दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी किनारे पर फैला हुआ नवीन वलित पर्वत है।
- कथन-I
- चट्टानों के अपक्षय के कारणों में से एक कारण वर्षा है।
- कथन-II
- वर्षा जल में घोल के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड विद्यमान होता है।
- कथन-III
- वर्षा जल में वायुमंडलीय ऑक्सीजन विद्यमान होता है।
उपर्युक्त कथनों के सम्बन्ध में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं।
कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन-I की व्याख्या करता है।
कथन-II और कथन-III में से केवल एक सही है तथा वह कथन-I की व्याख्या करता है।
न तो कथन-II और न ही कथन-III सही है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- वर्षा, चट्टानों के रासायनिक और भौतिक अपक्षय (Weathering) का एक प्रमुख कारक है।
- वर्षा जल में घुली कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), कार्बोनेशन (Carbonation) के द्वारा चट्टानों के रासायनिक अपक्षय में योगदान करती है।
- वर्षा जल में घुली वायुमण्डलीय ऑक्सीजन (O2), ऑक्सीकरण (Oxidation) के द्वारा चट्टानों के रासायनिक अपक्षय में योगदान करती है।
- तांगान्यीका झील
- टोनले सैप झील
- पाटोस लैगून
भूमध्यरेखा इनमें से कितनों से होकर गुजराती है?
केवल एक
केवल दो
सभी तीन
कोई भी नहीं
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
भूमध्यरेखा इनमें से किसी से होकर नहीं गुजरती।
- तांगान्यीका झील (अफ्रीका) भूमध्यरेखा के दक्षिण में स्थित है।
- टोनले सैप झील (कम्बोडिया) भूमध्यरेखा से बहुत उत्तर में है।
- पाटोस लैगून (ब्राजील) भूमध्यरेखा के दक्षिण में स्थित है।
अल्जीरिया और मोरक्को
बोत्सवाना और नामीबिया
कोटे डी'आइवर और घाना
मेडागास्कर और मोज़ाम्बीक
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- कोको (Cocoa) एक उष्णकटिबन्धीय फसल है, जिसे विषुवतीय जलवायु में उगाया जाता है।
- इसके बीजों से चॉकलेट तथा कोको बटर इत्यादि बनाए जाते हैं।
- प्रमुख कोको उत्पादक देश: कोटे डी’आइवर, घाना, इंडोनेशिया, नाइजीरिया आदि।
- कथन-I
- जनवरी में, उत्तरी गोलार्द्ध में, समताप रेखाएँ भूखण्डों से गुजरती हुई विषुवत् वृत्त की ओर मुड़ती हैं, जबकि महासागरों से गुजरती हुई ध्रुवों की ओर मुड़ती हैं।
- कथन-II
- जनवरी में, महासागरों के ऊपर की हवा, उत्तरी गोलार्द्ध के भूखण्डों के ऊपर की हवा से अधिक गर्म होती है।
उपर्युक्त कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है।
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किन्तु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता।
कथन-I सही है, किन्तु कथन-II सही नहीं है।
कथन-I सही नहीं है, किन्तु कथन-II सही है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
दोनों कथन सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है।
- भूखण्ड (स्थल भाग), महासागरों की अपेक्षा जल्दी ही गर्म व जल्दी ही ठण्डे हो जाते हैं।
- जनवरी में, उत्तरी गोलार्द्ध में भूखण्ड महासागरों की अपेक्षा अधिक ठण्डे होते हैं।
- तापमान का यही अन्तर समताप रेखाओं के मुड़ने का कारण है।
- Score: 0 out of 0.
| ❓ | Total Questions | 00 |
| ✍ | Attempted | 00 |
| ✅ | Correct Answers | 00 |
| ❌ | Wrong Answers | 00 |
| 🎯 | Accuracy | 00 |
| % | Percentage | 00 |
Date: --/--/----.