डेली डोज़ डोज़ की दिनांक...
DAILY DOSE कार्यक्रम, IAS From Home का ऑनलाइन मेण्टरशिप कार्यक्रम है। घर से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को समर्पित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिदिन के अध्ययन में अभ्यर्थियों की सहायता करना एवं उन्हें परीक्षा सम्बन्धी नियमित मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि उनकी तैयारी निरन्तर एवं सही दिशा में चलती रहे। इस कार्यक्रम में एक ऑडियो लेक्चर तथा मुख्य परीक्षा एवं प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न शामिल होते हैं।
आज की विषयवस्तु
- भारत का नामकरण
- भारत की अक्षांशीय एवं देशान्तरीय अवस्थिति
- अक्षांशीय अवस्थिति
- कर्क रेखा का महत्त्व
- देशान्तरीय अवस्थिति
- भारतीय मानक समय (IST)
- भारत का क्षेत्रफल एवं आकार
- भारत का क्षेत्रफल
- अन्य देशों के साथ तुलना
- चतुष्कोणीय आकृति
- पूर्व से पश्चिम विस्तार
- उत्तर से दक्षिण विस्तार
- भारत की भौगोलिक सीमाएँ
- भारत के सीमान्त बिन्दु
- भारत की स्थलीय सीमा
- भारत की जलीय सीमा
- समुद्री सीमा क्षेत्र
- भारत के राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश
- राज्य एवं केन्द्र-शासित प्रदेश तथा उनकी राजधानियाँ
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), दिल्ली
- क्षेत्रफल एवं जनसंख्या के अनुसार राज्यों का आरोही एवं अवरोही क्रम
- हिमालय से लगे राज्य
- समुद्री सीमा से लगे (तटवर्ती) राज्य
- सीमावर्ती राज्य एवं उनसे लगे पड़ोसी देश
- भारत के आन्तरिक तथा भू-आबद्ध (landlocked) राज्य
- भारत के पड़ोसी देश
- पड़ोसी देश एवं उनकी राजधानियाँ
- पड़ोसी देशों की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएँ एवं उनकी भारत के साथ तुलना
- पड़ोसी देशों से लगने वाली भारत की सीमाएँ
- पड़ोसी देशों से सीमा साझा करने वाले भारत के राज्य
- महत्वपूर्ण चैनल और जलडमरूमध्य
- महत्त्वपूर्ण चैनल और उनका महत्त्व
- महत्त्वपूर्ण जलडमरूमध्य और उनका महत्त्व
आज का गृहकार्य (होमवर्क)
निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न के उत्तर लेखन का अभ्यास अवश्य करें। सम्भव हो, तो तीनों के उत्तर लिखें।
- भारत की विशाल अक्षांशीय और देशांतरीय सीमाएँ इसके सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? समझाइए। [150 शब्द]
- "भारत की समुद्री सीमा और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) इसे न केवल आर्थिक संसाधन प्रदान करते हैं, बल्कि इसकी सुरक्षा चुनौतियों को भी बढ़ाते हैं।" इस कथन के आलोक में भारत के समुद्री सीमा क्षेत्रों के महत्त्व की चर्चा कीजिये। [250 शब्द]
- हिमालयी राज्यों और तटवर्ती राज्यों की भौगोलिक विशेषताओं की तुलना करते हुए, स्पष्ट कीजिये कि ये क्षेत्र भारत की आपदा प्रबंधन नीतियों को कैसे अलग-अलग दिशा प्रदान करते हैं? [250 शब्द]
मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
नीचे दिये गये अभ्यास प्रश्न कल की विषयवस्तु पर आधारित हैं। यदि आपने इनमें से किसी एक प्रश्न का भी उत्तर लेखन अभ्यास किया है, तो इस Quiz के नीचे लगे बटन पर क्लिक करें। आपकी मासिक रिपोर्ट में यह अभ्यास जोड़ दिया जायेगा।
मुख्य परीक्षा (पिछले डोज़ की विषयवस्तु पर आधारित)
- भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों माना जाता है? विस्तारपूर्वक उत्तर दीजिए। [150 शब्द]
- गोंडवानालैंड से पृथक्करण और यूरेशियन प्लेट से टकराव ने भारतीय उपमहाद्वीप की वर्तमान भू-आकृतिक संरचना को कैसे निर्धारित किया है? चर्चा कीजिए। [150 शब्द]
-
हिमालय केवल भारत की उत्तर-पूर्वी सीमा का प्रहरी मात्र नहीं है, बल्कि यह पूरे उपमहाद्वीप की जलवायु और नदी प्रणालियों का आधार स्तंभ है।
मूल्यांकन कीजिए। [250 शब्द]
प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
इस प्रश्नावली में कुल 10 प्रश्न हैं, जो कल की विषयवस्तु पर आधारित हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। गलत उत्तर पर एक तिहाई (⅓) ऋणात्मक मूल्यांकन किया जाएगा। न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
प्रारम्भिक परीक्षा (पिछले डोज़ की विषयवस्तु पर आधारित)
- यह तीन ओर से विशाल जलराशियों और उत्तर में अभेद्य पर्वत शृंखलाओं से घिरा है।
- इसकी अपनी विशिष्ट मानसूनी जलवायु प्रणाली है जो इसे शेष एशिया से अलग करती है।
- यह एक अलग विवर्तनिक प्लेट पर स्थित है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
केवल एक
केवल दो
सभी तीन
कोई भी नहीं
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
भारतीय उपमहाद्वीप भौगोलिक रूप से हिमालय और हिंद महासागर द्वारा शेष विश्व से कटा हुआ है। इसकी मानसूनी जलवायु और अलग विवर्तनिक प्लेट (प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार) इसे एक उपमहाद्वीप का दर्जा प्रदान करने के मुख्य आधार हैं।
| क्र. | भौगोलिक विशेषता | अवस्थिति |
|---|---|---|
| I | हिन्दुकुश पर्वत | अफ़गानिस्तान और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान |
| II | अराकान योमा | भारत-म्यांमार सीमा |
| III | किर्थर श्रेणी | दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान (बलूचिस्तान) |
| IV | सॉल्ट रेंज | नेपाल हिमालय |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
केवल एक युग्म
केवल दो युग्म
केवल तीन युग्म
सभी चारों युग्म
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- हिन्दुकुश पर्वत श्रेणी अफ़गानिस्तान और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में विस्तृत है।
- अराकान योमा भारत और म्यांमार के बीच एक प्राकृतिक सीमा बनाती है।
- किर्थर श्रेणी पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों (दक्षिण-पश्चिम) में स्थित है।
- सॉल्ट रेंज (लवण श्रेणी) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है, न कि नेपाल हिमालय में।
- कथन-I
- भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच हुई टक्कर के परिणामस्वरूप टेथिस सागर के अवसादों में वलन पड़ने से हिमालय का निर्माण हुआ।
- कथन-II
- भारतीय प्रायद्वीप प्राचीन गोंडवाना लैंड का एक हिस्सा था।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है।
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं किन्तु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है।
कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है।
कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
दोनों कथन ऐतिहासिक और वैज्ञानिक रूप से सत्य हैं। हालांकि, भारत गोंडवाना लैंड का हिस्सा था, किन्तु यह इस तथ्य की व्याख्या नहीं करता कि हिमालय का निर्माण प्लेटों के टकराने से हुआ। दोनों कथन सत्य होने के बावजूद परस्पर स्वतंत्र हैं।
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- म्याँमार
- मालदीव
- श्रीलंका
उपर्युक्त में से कितने देश भारतीय उपमहाद्वीप के अन्तर्गत शामिल किये जाते हैं?
केवल दो
केवल तीन
केवल चार
सभी पाँच
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
भौगोलिक परिभाषा में केवल 7 देशों— भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव को उपमहाद्वीप का हिस्सा माना जाता है। म्याँमार सांस्कृतिक रूप से इससे समरूपता रखता है, लेकिन इसे मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया का हिस्सा माना जाता है।
- यह मध्य एशिया की ओर से आने वाली ठंडी और शुष्क पवन के विरुद्ध एक अवरोधक का कार्य करता है।
- यह भारत की उत्तरी सीमा पर एक 'रक्षात्मक प्राचीर' के रूप में कार्य करता है।
- 'सियाचिन ग्लेशियर' की अवस्थिति भारत को पाकिस्तान और चीन दोनों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की सुविधा देती है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
केवल एक
केवल दो
सभी तीन
कोई भी नहीं
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
हिमालय का महत्त्व बहुआयामी है। यह जलवायु अवरोधक होने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील और महत्त्वपूर्ण है। इसके सियाचिन जैसे ऊँचे स्थान भारत को सामरिक बढ़त (Height Advantage) प्रदान करते हैं।
- टेथिस सागर का संकुचन।
- गोंडवाना लैंड का विभाजन।
- हिमालय पर्वतमाला का उत्थान।
निम्नलिखित कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:
I — II — III
II — I — III
III — II — I
II — III — I
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- सबसे पहले मेसोजोइक काल में गोंडवाना लैंड का विभाजन हुआ।
- फिर भारतीय प्लेट उत्तर की ओर बढ़ी जिससे टेथिस सागर छोटा हुआ।
- अंततः यूरेशियन प्लेट से टक्कर के बाद हिमालय का निर्माण हुआ।
- कथन-I
- हिमालय क्षेत्र आज भी भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है।
- कथन-II
- भारतीय प्लेट अभी भी निरंतर उत्तर की ओर यूरेशियन प्लेट को धकेल रही है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है।
कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं किन्तु कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है।
कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है।
कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
हिमालय एक नवीन वलित पर्वत है। चूँकि भारतीय प्लेट अभी भी निरंतर उत्तर की ओर गतिमान है जिससे प्लेटों के बीच निरंतर दबाव (लगभग 5 सेमी/वर्ष) के कारण ऊर्जा का संचय होता है, जो भूकंप के रूप में मुक्त होती है। अतः, कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है।
- आपदा प्रबंधन
- नदी जल का बँटवारा
- आतंकवाद और सीमा सुरक्षा
उपर्युक्त में से कितने, भारतीय उपमहाद्वीप के देशों के बीच आपसी सहयोग का आधार हैं?
केवल एक
केवल दो
सभी तीन
कोई भी नहीं
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
भौगोलिक रूप से जुड़े होने के कारण उपमहाद्वीप के देशों की चुनौतियाँ साझा (shared) हैं। मानसून, नदियों का प्रवाह और प्राकृतिक आपदाएँ सीमाएँ पहचानकर नहीं आते हैं। अतः सहयोग अनिवार्य है।
- यह दक्षिण-पश्चिम मानसून की आर्द्र हवाओं को रोककर उपमहाद्वीप में वर्षा कराता है।
- यह सर्दियों में तिब्बत के पठार से आने वाली ठंडी हवाओं को भारत में प्रवेश करने से रोकता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल I
केवल II
I और II दोनों
न तो I और न ही II
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
हिमालय एक विशाल जलवायु अवरोधक है जो गर्मियों में बारिश सुनिश्चित करता है और सर्दियों में उत्तर भारत को अत्यधिक ठंड से बचाता है।
प्राकृतिक बाधाओं के कारण संचार कठिन हो गया है।
भारत को अपने पड़ोसियों के साथ व्यापार करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।
यह नीति केवल राजनीतिक है और इसका कोई भौगोलिक महत्त्व नहीं है।
साझा भौगोलिक और पारिस्थितिक तंत्र के कारण आपदा प्रबंधन और जल संसाधनों में सहयोग अनिवार्य हो गया है।
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
भारतीय उपमहाद्वीप एक एकीकृत भौगोलिक इकाई है जहाँ नदियाँ, जलवायु (मानसून) और पारिस्थितिकी तंत्र, देशों की सीमाओं में बँधे नहीं हैं। उदाहरण के लिए, गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना बेसिन भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में साझा है। इसी भौगोलिक एकता के कारण 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत जल बँटवारा, साझा बिजली ग्रिड और आपदा प्रबंधन (जैसे चक्रवात या बाढ़) में सहयोग एक कूटनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है।
- Score: 0 out of 0.
| ❓ | Total Questions | 00 |
| ✍ | Attempted | 00 |
| ✅ | Correct Answers | 00 |
| ❌ | Wrong Answers | 00 |
| 🎯 | Accuracy | 00 |
| % | Percentage | 00 |
Date: --/--/----.