डेली डोज़ डोज़ की दिनांक...
DAILY DOSE कार्यक्रम, IAS From Home का ऑनलाइन मेण्टरशिप कार्यक्रम है। घर से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को समर्पित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिदिन के अध्ययन में अभ्यर्थियों की सहायता करना एवं उन्हें परीक्षा सम्बन्धी नियमित मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि उनकी तैयारी निरन्तर एवं सही दिशा में चलती रहे। इस कार्यक्रम में एक ऑडियो लेक्चर तथा मुख्य परीक्षा एवं प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न शामिल होते हैं।
आज की विषयवस्तु
भाग-1: भारत का भौतिक भूगोल
- भारतीय उपमहाद्वीप
- भारत की भौगोलिक अवस्थिति एवं विस्तार
- भारत की भूगर्भिक संरचना
- भारत का भू-आकृतिक विन्यास
- भारत का अपवाह तन्त्र
- भारत की जलवायु
- भारत की मृदा एवं वनस्पति
भाग-2: भारत में संसाधन
- भारत में भूमि संसाधन
- भारत में वन संसाधन
- भारत में जल संसाधन
- भारत में खनिज संसाधन
- भारत में ऊर्जा संसाधन
भाग-3: भारत का आर्थिक भूगोल
- प्राथमिक क्षेत्रक– कृषि तथा अन्य गतिविधियाँ
- द्वितीयक क्षेत्रक– भारत के उद्योग
- तृतीयक क्षेत्रक– परिवहन, संचार एवं सेवाएँ
भाग-4: जनसंख्या एवं अधिवास
- भारत की प्रजातीय संरचना एवं जनजातियाँ
- भारत की जनसंख्या
- भारत में अधिवास– ग्रामीण तथा नगरीय
आज का गृहकार्य (होमवर्क)
- ऊपर दी गयी विषयसूची को अपनी
भारत के भूगोल
वाली नोटबुक में उतार लें। - प्रयास करें कि इसके सभी 18 अध्याय आपके मस्तिष्क में क्रम से बैठ जाएँ।
मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
नीचे दिये गये अभ्यास प्रश्न पिछले वर्षों में सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। यदि आपने इनमें से किसी एक प्रश्न का भी उत्तर लेखन अभ्यास किया है, तो इस Quiz के नीचे लगे बटन पर क्लिक करें। आपकी मासिक रिपोर्ट में यह अभ्यास जोड़ दिया जायेगा।
मुख्य परीक्षा (भारत के भूगोल से पिछले वर्षों के प्रश्न: 2020-2022)
- 'दक्कन ट्रैप' की प्राकृतिक संसाधन-सम्भावनाओं की चर्चा कीजिए। [150 शब्द]
- गोंडवानालैंड के देशों में से एक होने के बावजूद भारत के खनन उद्योग अपने सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में बहुत कम प्रतिशत का योगदान देते हैं। विवेचना कीजिए। [150 शब्द]
- भारत के वन संसाधनों की स्थिति एवं जलवायु परिवर्तन पर उसके परिणामी प्रभावों का परीक्षण कीजिए। [250 शब्द]
प्रारम्भिक परीक्षा हेतु अभ्यास
निर्देश:—
इस प्रश्नावली में कुल 10 प्रश्न हैं, जो पिछले वर्षों में सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। गलत उत्तर पर एक तिहाई (⅓) ऋणात्मक मूल्यांकन किया जाएगा। न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
प्रारम्भिक परीक्षा (भारत के भूगोल से पिछले वर्षों के प्रश्न: 2020-2022)
- बेंटोनाइट
- क्रोमाइट
- कायनाइट
- सिलीमेनाइट
भारत में, उपर्युक्त में से कौन-सा/से आधिकारिक रूप से नामित प्रमुख खनिज है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 4
केवल 1 और 3
केवल 2, 3 और 4
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- भारत में खनिजों को 'प्रमुख (major)' और 'लघु/गौण (minor)' खनिजों में वर्गीकृत किया गया है।
- क्रोमाइट, कायनाइट और सिलीमेनाइट आधिकारिक रूप से 'प्रमुख खनिज' (Major Minerals) की श्रेणी में आते हैं।
- बेंटोनाइट एक 'लघु खनिज' (Minor Mineral) है।
| क्र. | शिखर | पर्वत |
|---|---|---|
| 1. | नामचा बरवा | गढ़वाल हिमालय |
| 2. | नंदा देवी | कुमाऊँ हिमालय |
| 3. | नोकरेक | सिक्किम हिमालय |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है?
केवल एक
केवल दो
सभी तीन
कोई भी नहीं
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- नामचा बरवा अरुणाचल हिमालय के पास तिब्बत सीमा पर है, गढ़वाल में नहीं।
- नंदा देवी कुमाऊँ हिमालय में है।
- नोकरेक पहाड़ी मेघालय की गारो पहाड़ियों में है, सिक्किम में नहीं।
निम्नलिखित में से वह नदी कौन-सी है, जो सिंधु नदी से सीधे मिलती है?
चेनाब
झेलम
रावी
सतलुज
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- झेलम और रावी नदियाँ, चेनाब में आकर मिलती हैं।
- चेनाब और सतलुज नदी मिलकर 'पंजनद' के नाम से सिन्धु नदी में मिल जाती है।
- 'पंजनद' कुल मिलाकर पाँच नदियों— झेलम, चेनाब, रावी, सतलुज और व्यास से मिलकर बनी संयुक्त धारा का नाम है।
- उड़द की खेती खरीफ़ और रबी दोनों फ़सलों में की जा सकती है।
- कुल दाल उत्पादन का लगभग आधा भाग केवल मूंग का होता है।
- पिछले तीन दशकों में, जहाँ खरीफ़ दालों का उत्पादन बढ़ा है, वहीं रबी दालों का उत्पादन घटा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 2
1, 2 और 3
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- पहला कथन यथावत् सत्य है।
- भारत की प्रमुख दालों में चना और तुअर (अरहर) शामिल हैं। अन्य दालें, उड़द, मूँग और मसूर हैं।
- पिछले दशकों में रबी की फसलों का उत्पादन बढ़ा है, न कि घटा है।
भूरी वन मृदा
विदरी (फिशर) ज्वालामुखीय चट्टान
ग्रेनाइट और शिस्ट
शेल और चूना पत्थर
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- भारत की काली मिट्टी (रेगुर) का निर्माण दक्कन ट्रैप के बेसाल्टिक लावा के अपक्षयण (Weathering) से हुआ है।
- यह लावा 'फिशर' (Fissure) या दरारी ज्वालामुखी उद्गार के माध्यम से फैला था।
- इसमें लोहा, चूना, मैग्नीशियम और एल्युमीनियम प्रचुर मात्रा में होता है, जबकि फास्फोरस और नाइट्रोजन की कमी पाई जाती है।
- इस मिट्टी की जल-धारण क्षमता अत्यधिक उच्च होती है। इसलिए यह कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम होती है।
- आंध्र प्रदेश
- केरल
- हिमाचल प्रदेश
- त्रिपुरा
उपर्युक्त में से कितने आम तौर पर चाय-उत्पादक राज्य के रूप में जाने जाते हैं?
केवल एक राज्य
केवल दो राज्य
केवल तीन राज्य
सभी चारों राज्य
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- भारत के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य हैं— असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल हैं।
- इसके अतिरिक्त त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और आन्ध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी चाय का उत्पादन किया जाता है।
- चूँकि ये सभी राज्य चाय के व्यावसायिक उत्पादन से जुड़े हैं, अतः ये ‘चाय-उत्पादक राज्य’ के रूप में मान्य हैं।
| क्र. | जलाशय | राज्य |
|---|---|---|
| 1. | घाटप्रभा | तेलंगाना |
| 2. | गांधी सागर | मध्य प्रदेश |
| 3. | इंदिरा सागर | आंध्र प्रदेश |
| 4. | मैथोन | छत्तीसगढ़ |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं
हैं?
केवल एक युग्म
केवल दो युग्म
केवल तीन युग्म
सभी चारों युग्म
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
प्रश्न में पूछा गया है कि कितने युग्म सही सुमेलित नहीं
हैं।
- घाटप्रभा — कर्नाटक — घाटप्रभा नदी (कृष्णा नदी की सहायक नदी)
- इंदिरा सागर — मध्य प्रदेश — नर्मदा नदी
- गाँधी सागर — मध्य प्रदेश — चंबल नदी
- मैथोन — झारखण्ड — बराकर नदी (दामोदर नदी की सहायक नदी)
- ब्राह्मणी
- नागावली
- सुवर्णरेखा
- वंशधारा
उपर्युक्त में से कौन-सी नदियाँ पूर्वी घाट से निकलती हैं?
1 और 2
2 और 4
3 और 4
1 और 3
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- नागावली और वंशधारा नदियाँ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच बहती हैं। इनका उद्गम पूर्वी घाट की पहाड़ियों से होता है।
- ब्राह्मणी और सुवर्णरेखा नदियाँ छोटा नागपुर पठार (झारखंड) से निकलती हैं।
- मोनाज़ाइट दुर्लभ मृदाओं का स्रोत है।
- मोनाज़ाइट में थोरियम होता है।
- भारत की समस्त तटवर्ती बालुकाओं में मोनाज़ाइट प्राकृतिक रूप में होता है।
- भारत में, केवल सरकारी निकाय ही मोनाज़ाइट संसाधित या निर्यात कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?
केवल 1, 2 और 3
केवल 1, 2 और 4
केवल 3 और 4
1, 2, 3 और 4
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
- मोनाजाइट दुर्लभ मृदा तत्त्वों (REE)— लैंथेनम (La) और सीरियम (Ce) का एक प्रमुख अयस्क है।
- इसमें थोरियम (Th) भी पाया जाता है जो प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक दुर्बल रेडियोधर्मी तत्व है।
- यह भारत की कुछ तटीय बालुकाओं में मिलता है, पर सभी में नहीं।
- चूँकि मोनाजाइट में थोरियम होता है, जिसका सम्बन्ध परमाणु ऊर्जा उत्पादन से है, अतः इसके प्रसंस्करण और निर्यात पर पूर्ण सरकारी नियंत्रण है।
हिमनद
गरान (मैंग्रोव) क्षेत्र
रामसर क्षेत्र
लवण झील
सही उत्तर (?) है।
व्याख्या:—
दिये गये सभी नाम खारे पानी (लवण) झीलों
के हैं। ये सभी झीलें राजस्थान में अवस्थित हैं।
- Score: 0 out of 0.
| ❓ | Total Questions | 00 |
| ✍ | Attempted | 00 |
| ✅ | Correct Answers | 00 |
| ❌ | Wrong Answers | 00 |
| 🎯 | Accuracy | 00 |
| % | Percentage | 00 |
Date: --/--/----.